फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Procession started on Vasant Panchami, performed royal bath

वासंती रंग में रंगी रेत पर बसी धर्म की नगरी

Tue, 16 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Procession started on Vasant Panchami, performed royal bath
रामनगरिया मेले में अंगुली पर थाली नचाते विष्णुदास महाराज। - फोटो : FARRUKHABAD
वसंत पंचमी पर निकलीं शोभायात्रा, किया शाही स्नान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वसंत पंचमी पर शोभायात्रा निकालकर संतों ने गंगा में शाही स्नान किया। आदर्श क्षेत्र से कलश यात्रा निकाली गई। गंगा जल से भरे कलश स्थापित कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में संतों ने करतब दिखाए। लाखों की संख्या में भक्तों ने भी गंगा में डुबकी लगाई और दान कर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी। स्नान, दान के बाद मेले का आनंद भी लिया।
बरगदिया घाट से वैष्णव संप्रदाय की शोभायात्रा अखिल भारतीय श्रीतेरा भाई खालसा के महंत बाबा बालक दास महाराज की अध्यक्षता में निकाली गई। सबसे आगे हनुमान जी के तीन निशान लेकर साधु चल रहे थे। पालकी पर ठाकुरजी व गुरुजी की प्रतिमा विराजमान थी। बैंडबाजों की धुन पर संत और भक्त जयकारे लगाते झूमते हुए चल रहे थे। महंत बाबा विष्णु दास महाराज अंगुली से चक्र की तरह थाली घुमा रहे थे। महंत नारायण दास, जयकरण दास, फूलदास, जगदीश दास, धर्मदास आदि शोभायात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की शोभायात्रा महंत सत्यगिरी महाराज की अध्यक्षता में निकली। मां गंगा और भोलेनाथ के जयकारे लगाते नागा साधु हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। अबीर गुलाब भी उड़ाया गया। मां गंगा का पूजन करने के बाद नागा संतों ने शाही स्नान किया। सागर पुरी, महंत अवधेश नंद गिरी, डीएम बाबा, हनुमान दास, सगरगिरी, बलवंत गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श क्षेत्र से स्वामी सत्य स्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र पहने महिलाएं सिर पर कलश रखकर आगे चल रहीं थीं। गंगा मैया व राम नाम के भजनों पर भक्त थिरकते रहे थे। साधु संतों ने करतब दिखाए। गंगा से कलशों में जल भरकर महिलाएं आश्रम ले गईं। यज्ञशाला में कलशों की स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
ब्रह्मचारी सुशील मित्र, ब्रह्मचारी सत्यप्रकाश छोटे भैया आदि शामिल रहे। श्रीपंच रामानंदी निर्मोही अनी अखाड़ा बटेश्वर धाम के महंत नारायण दास महाराज के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में गोपालदास, श्याम किशोर, राजेंद्र दास आदि मौजूद रहे। संत सनकादेश्वर महादेव महाकाल मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। भक्तों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की। परिक्रमा मार्ग से होते अपने क्षेत्र में पालकी यात्रा का समापन किया गया।
शुभ मुहूर्त में धूनी पूजा शुरू
बाबा बालक दास महाराज के क्षेत्र में साधु-संतों में वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में धूनी पूजा का शुभारंभ किया। यह पूजा जेठ के दशहरा तक चलेगी। दोपहर में शुरू होने वाली यह पूजा तीन घंटे चलती है। पूजा शुरू होने से पहले आसन के चारों तरफ अग्नि जला कर बैठते हैं। तपती हुई आग के बीच में बैठकर जाप करते हैं।

इसमें त्यागी बजरंग दास तिर्वा, त्यागी रामनारायण दास, त्यागी मौनी बाबा, त्यागी बाबा बालकराम आदि संतों ने धूनी पूजा शुरू की है। बाबा बालकदास महाराज ने कहा कि यह पूजा बहुत ही कठिन है। इस पूजा का कोर्स तीन साल का होता है। बीच में खंडित होने पर दोबारा शुरू करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed