{"_id":"5f3543318ebc3e412109d22b","slug":"problem-farrukhabad-news-knp5766253129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बिंदु की ओर फिर बढ़ी गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बिंदु की ओर फिर बढ़ी गंगा
विज्ञापन
अमृतपुर। नरौरा बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा अधिक से होने से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से 136.15 से 136.45 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया है। गंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। इससे गांव के लोगों फिर धड़कने तेज होने लगी है।
रामगंगा के जलस्तर में कमी आई है। नरौरा बांध से गुरुवार को गंगा में 105031 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ गया है। इससे गांव हरसिंहपुर, जोगराजपुर गांव के मार्ग पर पानी भरने लगा है। गांव भाऊपुर चौरासी, नगरिया जवाहर, बंगला, ऊगरपुर, कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट, जटपुरा, पुलहा, माखन लगला, नगला दुर्गू व सुंदरपुर गांव में पानी पहुंचने लगा है।
हरसिंहपुर व जोगराजपुर के रास्तों में पानी पहुंच गया है। इससे इन गांव के लोग परेशान हैं। रामगंगा में 12080 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर 20 सेंटीमीटर कम होने से 134.25 से 134.05 मीटर पर पहुंच गया है। अलादपुर भटौली व कोलासोता गांव के खेतों में कटान रामगंगा की तेज धार से होने से गांव के लोग चिंतित हैं।