फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   problem

मेला रामनगरिया की तैयारी जोरों पर, गंगा में गिर रहा नाला

Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
problem
भैरो घाट पर गंगा में जाता नाला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट पर मेला रामनगरिया में तंबू की नगरी बसने लगी है। कल्पवासी भी पुण्य कमाने पहुंचने लगे हैं। वहीं शहर का गंदा पानी गंगा में जाने से अभी तक नहीं रोका गया है।
विज्ञापन

मेला रामनगरिया का 10 जनवरी से शुभारंभ होगा। इसके साथ ही कई जनपदों से आने वाले कल्पवासी भी गंगा में डुबकी लगाएंगे। मेले की तैयारी जोरों से चल रही है, सफाई पर भी विशेष नजर है। जिलाधिकारी लगातार निरीक्षण कर मेले की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद शहर से जाने वाला नाले का पानी सीधे गंगा में गिर रहा है। नगरपालिका द्वारा नाला बंद कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भैरवघाट व माधौपुर के दोनों नालों का पानी गंगा में गिर रहा है। इससे प्रदूषित जल से श्रद्धालुओं को स्नान व आचमन करना मजबूरी होगी। हालांकि हर वर्ष इसको लेकर साधु-संत विरोध प्रदर्शन भी करते हैं। इस बार भी नाले बंद कराने के लिए गंभीरता नहीं दिख रही है। इससे जिला प्रशासन को साधु-संतों के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed