फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Priyanka Gandhi's question, is there no right to know the treatment of daughters?

Farrukhabad News: प्रियंका गांधी का सवाल, क्या बेटियों संग सलूक जानने का हक नहीं

Thu, 29 Aug 2024 05:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's question, is there no right to know the treatment of daughters?
फर्रुखाबाद। कायमगंज के एक बाग में दो सहेलियों के फंदे पर शव मिलने की घटना पर राष्ट्रीय स्तर पर सियासत चरम सीमा पर पहुंच रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि क्या परिजनों को बेटियों पर हुआ सलूक जानने का हक नहीं है। उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को प्रतिनिधिमंडल भेजकर सांत्वना और इंसाफ की आवाज उठाने की बात कही।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक लड़की के पिता का वीडियो अटैच करके लिखा कि इतनी भयावह घटना के बाद एक पिता को ये सवाल क्यों उठाने पड़ रहे हैं। क्या एक पीड़ित पिता को भी हक नहीं कि उसकी बेटी के साथ क्या सलूक हुआ। आखिर प्रशासन बच्चियों के शवों को जलाने की जल्दबाजी क्यों दिखा रहा है। प्रशासन का रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है। हाथरस, उन्नाव हो अथवा फर्रुखाबाद, सभी जगह वही क्रूर कहानी दोहराई जा रही है। महिला, गरीब, कमजोर अब न्याय की आशा छोड़ दें।
विज्ञापन

उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर दूसरी पोस्ट डाली। कहा कि भाजपा सरकार की चुप्पी विचलित करने वाली है। शायद इसकी दो वजह हैं। पहली भाजपा स्त्री विरोधी कुविचार और दूसरा एससीएसटी विरोधी। सपा प्रतिनिधिमंडल भेजकर सांत्वना और इंसाफ के लिए आवाज उठाएगी। भाजपा से कोई उम्मीद नहीं बची। वह केवल राजनीतिक फायदे वाले मुद्दे उठाती है। भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराधों के मामले मुंह, आंख, कान, नैतिकता के सभी दरवाजे बंद करके बैठ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा कायमगंज
फर्रुखाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कायमगंज की घटना में पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बना दिया। इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाइलाल भारती, डॉ. नवलकिशोर शाक्य, सर्वेश अंबेडकर, राघव दत्त मिश्रा, शशिमा सिंह दोहरे, सोमेंद्र यादव को शामिल किया है। यह सभी नेता बृहस्पतिवार को परिजनों से मिलने जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed