{"_id":"6760645271b6fb16a707ec1f","slug":"private-ambulance-going-to-kanpur-rammed-into-tractor-trolley-five-injured-farrukhabad-news-c-12-1-knp1075-935288-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कानपुर जा रही निजी एंबुलेंस ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कानपुर जा रही निजी एंबुलेंस ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, पांच घायल
Mon, 16 Dec 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। फतेहगढ़ से मरीज लेकर कानपुर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। जोरदार टक्कर में मरीज सहित पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के बाद घायल सहित दो को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार रात फतेहगढ़ से मरीज लेकर कानपुर की ओर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस क्षेत्र के गांव शेखपुर के निकट आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस सवार फतेहगढ़ कोतवाली के नगला कुटरा निवासी मरीज विनय कुमार (29), उसके पिता अनार सिंह (55), पत्नी रुबी (29), बहन छाया (28) व मामा राजकुमार (45) घायल हो गए।
घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ मान सिंह ने उपचार के बाद घायल विनय व राजकुमार को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल रूबी ने बताया कि पति विनय का भगंदर का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो मंगलवार को सेंट्रल जेल के निकट तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जा रहे थे। घटना के बाद दूसरी प्राइवेट एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। लेकिन परिजन मरीज को निजी एंबुलेंस से नहीं ले गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। (संवाद)