फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Principals' salaries stopped four

चार प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Fri, 10 Jun 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Principals' salaries stopped four
प्राथमिक विद्यालय नेकपुर में एमडीएम रजिस्टर का निरीक्षण करते डिप्टी डायरेक्टर एमपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले एमडीएम की वास्तविकता जांचने को मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के उप निदेशक एमपी सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को विद्यालयों का निरीक्षण कर हकीकत जानी। निरीक्षण में चार विद्यालय बंद मिले, जबकि कई शिक्षक नदारद थे। उन्होंने बंद स्कूलों के चार प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


एमडीएम प्राधिकरण के उप निदेशक  एमपी सिंह कुशवाह सुबह 9 बजे डीसी एमडीएम प्रदीप अग्निहोत्री व बढ़पुर एबीआरसी प्रदीप यादव के साथ कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर पहुंचे। यहां पर विद्यालय बंद था।
विज्ञापन


इसी परिसर में चल रहा प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर भी बंद था। डिप्टी डायरेक्टर ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापक मंजू कटियार अनुपस्थित थीं। प्राथमिक विद्यालय नेकपुर के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका रुचि बाजपेयी अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीएम रजिस्टर में जून माह की एंट्री नहीं पाई गई। डिप्टी डायरेक्टर ने विद्यालय में मौजूद सहायक अध्यापिका दया तिवारी से रसोईयों व बच्चों की उपस्थिति की जानकारी की। इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर प्राथमिक विद्यालय नगला प्रीतम पहुंचे।

यहां विद्यालय बंद था। फतेहगढ़ स्थित नरेंद्र सरीन मांटेंसरी स्कूल में सहायक अध्यापिका सरिता शुल्का अनुपस्थित थीं। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंगसाजान में सहायक अध्यापिका सुशीला देवी व सुनीता देवी अनुपस्थित थीं।

कन्या पूर्व माध्यमिक बुढ़नामऊ के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका शिल्पी व नेहा अनुपस्थित थीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़नामऊ में प्रधानाध्यापिका मोना सिंह मौजूद मिलीं। बीएसए कार्यालय के प्रांगण में बना प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन बंद था।

यहां पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंगसाजान की सहायक अध्यापिका सोमकिरन को तैनात किया गया था। प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय निनौआ में निरीक्षण के दौरान अध्यापिकाएं मौजूद मिलीं। डिप्टी डायरेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि किसी भी विद्यालय में एमडीएम बनता नहीं पाया गया।


उन्होंने निरीक्षण के दौरान बंद स्कूल के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि बंद  विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed