{"_id":"5fbbb0228ebc3e9bf4623a01","slug":"principal-of-three-schools-suspended-farrukhabad-news-knp5957433170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक निलंबित
फर्रुखाबाद। बीएसए ने शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कंपोजिट ग्रांट के उपभोग और यूनिफार्म कुटेशन प्रक्रिया के अभिलेख न दिखाने पर निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही निरीक्षण में दो विद्यालय बंद मिलने पर उनकी प्रभारी प्रधानाध्यापिकाओं को भी निलंबित किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि उन्होंने 9 नवंबर को शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कन्या प्राथमिक विद्यालय शमसाबाद के प्रधानाध्यापक पेशकार ने वर्ष 2019-20 के कंपोजिट ग्रांट के उपभोग और यूनिफार्म के कुटेशन संबंधी अभिलेख नहीं दिखाए।
वहीं बीएसए को प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज सुबह 9.15 बजे और प्राथमिक विद्यालय नगला सेठ सुबह 10.04 बजे बंद मिला था। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विभागीय कार्य में लापरवाही और अधिकारियों के आदेश का अनुपालन न करने के आरोप में कन्या प्राथमिक विद्यालय शमसाबाद के प्रधानाध्यापक पेशकार, प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निरूपमा कटियार और प्राथमिक विद्यालय नगला सेठ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शान्या पटेल को निलंबित कर दिया है।