फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prime Minister's birthday celebrated with a pledge of service

Farrukhabad News: सेवा का संकल्प लेकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Thu, 18 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 18 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday celebrated with a pledge of service
फोटो-07,फर्रुखाबाद बस अड्डे पर झाड़ू लगाते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह,सांसद मुकेश राजपूत व अ​धिका
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके अलावा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी शुभारंभ किया। इस दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प लेना ही उनके लिए सच्ची शुभकामना है। मंत्री ने मध्यप्रदेश के धार जिले में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा और उनका संदेश सुना।
विज्ञापन


इस दौरान पर्यटन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक व जिले के आलाधिकारी बस अड्डे पर पहुंचे और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा दोअक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed