फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prime Minister's residence given to ineligible, Secretary stranded

अपात्रों को दिए प्रधानमंत्री आवास, जांच में सचिव भी फंसे

Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's residence given to ineligible, Secretary stranded
अपात्रों को दिए प्रधानमंत्री आवास, सचिव फंसे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गरीबों का हक छीनकर मनमाने तरीके से अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दे दिए गए। शिकायत पर हुई जांच में मामला सही मिला तो सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। वहीं अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी की भी तैयारी की जा रही है।
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के चयन में निवर्तमान प्रधान और सचिवों की मिलीभगत से जमकर मनमानी की गई है। शिकायतों पर हुई जांच में मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। ग्राम पंचायत पहाड़पुर में तत्कालीन प्रभारी बीडीओ विक्रांत तिवारी ने जांच की तो कई आवासों का निर्माण अमानक मिला, जबकि कई अपात्रों के आवास बनते पाए गए।
विज्ञापन

इस पर बीडीओ ने तीन मार्च को ग्राम पंचायत अधिकारी साहिल चौधरी को नोटिस देकर अपात्रों से रिकवरी कराने के लिए कहा था। साथ ही चयन में लापरवाही व अमानक निर्माण में स्पष्टीकरण तलब किया था। जवाब न मिलने पर 16 मार्च को फिर नोटिस जारी किया, लेकिन सचिव ने जवाब नहीं दिया। इस बीच प्रभारी बीडीओ से ब्लॉक का चार्ज हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मामला दबाने का प्रयास चल रहा है। सचिव साहिल चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत पहाड़पुर निवासी प्रधानमंत्री आवास के सात लाभार्थियों की दूसरी किस्त रोक दी गई है। वह शीघ्र ही नोटिस का जवाब देंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत बबना निवासी रघुनंदन लाल ने अधिकारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर अपात्रों को आवास दिए जाने की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई।

बीडीओ कौशल किशोर गुप्ता ने बताया कि बबना व पहाड़पुर में अपात्रों को आवास दिए जाने का मामला जांच में सही पाया गया। लाभार्थियों के चयन में सचिवों की लापरवाही का मामला सामने आया है। इस मामले में अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी और सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed