फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Presiding officer assaulted, attempt to snatch ballot paper

Farrukhabad News: पीठासीन अधिकारी से मारपीट, मतपत्र छीनने का प्रयास

Thu, 11 May 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Presiding officer assaulted, attempt to snatch ballot paper
नवाबगंज। कमरा बंद करे मतपेटिका बंद कर रहे पीठासीन अधिकारी को सभासद प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने लात घूसों से मारा पीटा। मतपत्र छीनने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने सभासद प्रत्याशी व भतीजे को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कक्ष संख्या तीन बूथ पर पीठासीन अधिकारी शिक्षक राजेश यादव गुरुवार की शाम को मतदान खत्म होने के बाद कमरा बंद करके मतपेटिकाओं को सील कर रहे थे। उसी दौरान वार्ड संख्या 11 से सभासद प्रत्याशी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। वहां मौजूद प्रत्याशी की भाभी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी कमरा बंद करके बैलट फाड़कर सजातीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाल रहे हैं। इस पर प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने लात मारकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। सभी लोगों ने पीठासीन अधिकारी राजेश यादव के साथ लात घूसों से मारपीट कर दी। पुलिस कर्मियों ने पीठासीन अधिकारी को बचाने का प्रयास किया। महिलाएं अधिक होने के कारण फोर्स को पीछे हटना पड़ा। इस मामले में एसओ व कलस्टर मोबाइल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खद़ेड दिया। पुलिस ने प्रत्याशी व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। पीठासीन अधिकारी शिक्षक राजेश यादव ने बताया कि इन लोगों ने मारपीट कर मतपत्र छीनने का प्रयास किया। विरोध पर गाली-गलौज कर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed