फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   President of Sankisa and Shamsabad Nagar Panchayat will take oath today

Farrukhabad News: संकिसा व शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष आज लेंगे शपथ

Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
President of Sankisa and Shamsabad Nagar Panchayat will take oath today
फर्रुखाबाद। नगर निकायों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों के लिए अब अपनी सरकार चलाने का समय आ गया है। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के पहले दिन नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर व शमसाबाद की अध्यक्ष शपथ लेंगी। दो निकायों में महिला अध्यक्ष होने से सरकार चलाने में नारी शक्ति अग्रणी रहेगी।
विज्ञापन

जनपद के नौ निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। अब यह अपने निकाय क्षेत्र में पांच वर्ष तक सरकार चलाकर विकास की धारा बहाएंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्षों का शपथ ग्रहण कराने के लिए 26 व 27 मई तिथि निर्धारित है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अध्यक्षों को शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं। पहले दिन दो नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद शपथ लेंगे। इसमें नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर की अध्यक्ष सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत की पत्नी अनुपम वर्मा को एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह व नगर पंचायत शमसाबाद की अध्यक्ष जोया शाह को एसडीएम कायमगंज संजय सिंह शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

जनपद के नौ निकायों में दो नगर पालिका व पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष 27 मई को सभासदों के साथ शपथ लेंगे। नगर पालिका फर्रुखाबाद की अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, नगर पालिका कायमगंज के अध्यक्ष डा. शरद गंगवार को एसडीएम कायमगंज संजय सिंह, कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती को एसडीएम रविंद्र सिंह, कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार को एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषा देवी को एएसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार को एसडीएम गजराज सिंह व खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह को एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह सभासदों के साथ शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने के बाद एक माह के अंदर सभी अध्यक्षों को सभासदों के साथ बोर्ड की बैठक कर विकास कार्यों की रणनीति तैयार करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed