फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Preparations underway to check soil erosion using bamboo crates in Samaychipur Chitar.

Farrukhabad News: समैचीपुर चितार में बंबू क्रेट से कटान रोकने की तैयारी

Thu, 10 Sep 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to check soil erosion using bamboo crates in Samaychipur Chitar.
शमसाबाद। कायमगंज तहसील के गांव समैचीपुर चितार में तेजी से हो रहे कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने बंबू क्रेट बनाने का काम शुरू कर दिया है। बांस से बनी डिजाइन में बालू की बोरियां भरकर कटान स्थलों पर डाला जाएगा। बोरियों और बांस की बड़ी खेप पहुंच गई है।
विज्ञापन

गंगा की तेज धार के मुहाने पर आए समैचीपुर चितार में कटान से हालात बदतर हैं। बाढ़ से पहले जिस गांव में 424 परिवार रहते थे, वहां अब 45 परिवार ही बचे हैं। मंगलवार को गांव पहुंचीं डीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने 16 परिवार बाढ़ शरणालय में शिफ्ट कर दिए, जबकि 45 परिवार अब भी गांव में रुके हैं। गांव में गंगा ने इतनी तेज कटान किया कि चंद दिनों में 38 पक्के मकान और 27 झोपड़ियां बह गईं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को ही गांव में बांस और खाली बोरियों की खेप भेज दी थी। बुधवार सुबह से ही कर्मचारी बंबू क्रेट बनाने में जुट गए। लेखपाल पंकज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कुछ परिवार गांव छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। जो परिवार धार से कुछ दूरी पर हैं, उन्हें सतर्क रहने और खतरा होने पर तुरंत जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एई विनोद कुमार और जेई सुखवंत सिंह राठौर ने बताया कि गांव के पास गंगा में तेजी से कटान हो रहा है। इसी को देखते हुए बांस और बोरियां भेजी गई हैं। बंबू क्रेट बनने लगे हैं। इन्हें कटान स्थल पर लगाया जाएगा। इससे कटान की गति रुकेगी।
-------------------
बढ़ने लगी ग्रामीणों की परेशानियां
कंपिल। क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। छोटी कारव, पुंथर, इकलहरा, पलितपुरा, टपुआ चौड़ेरा, केरई सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। दलनगला, धीमरनगला, सिंनौली को जाने वाले संपर्क मार्ग तेज धार में बह गए। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। जलभराव से चारे का संकट भी गहरा गया है। (संवाद)
------------------
15 से अधिक गांवों की बिजली ठप
कंपिल। बाढ़ क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से कस्बे के उपकेंद्र से धर्मपुर फीडर से जुड़े गांव इकलहरा, शेखपुर, शाहपुर, गंगपुर, बिहारीपुर, मधवापुर सहित करीब 15 गांवों की बिजली बंद कर दी है। इससे क्षेत्र में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। रात में घरों से निकलने में सांप, जहरीले कीड़े को लेकर लोग काफी परेशान हैं। (संवाद)

---------------
कटरी तौफीक में कटान थमा, फिर भी ग्रामीण चिंतित
शमसाबाद। कटरी तौफीक के पास कटान कम हो गया है. लेकिन ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है। उनका कहना है कि भले ही फिलहाल कटान रुका है, मगर जैसे ही जलस्तर बढ़ेगा, कटान काफी तेजी से होना तय है। इसी को देखते हुए ग्रामीण सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। गांव के सूरजपाल भी बुधवार को घर का सामान निकालकर ले गए। लेखपाल अजीत ने बताया कि फिलहाल गंगा का कटान रुका है। स्कूल का कुछ हिस्सा बचा है। एक ग्रामीण का घर कटने की कगार पर है। दोबारा कटान हुआ, तो ये दोनों भवन खत्म हो जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed