फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Preparations to tighten the noose on those close to Mafia Anupam Dubey

Farrukhabad News: माफिया अनुपम दुबे के करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Tue, 17 Sep 2024 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations to tighten the noose on those close to Mafia Anupam Dubey
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे व उनके भाइयों के करीबियों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर गोपनीय रूप से करीबियों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर हत्याकांड में उम्रकैद की सजा में मथुरा जेल में बंद है। ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन हरदोई जेल में है। भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर 25 हजार का इनाम है। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक डब्बन का सटीक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस गोपनीय रूप से माफिया व उनके करीबी लोगों के बारे में जांच कर रही है। करीबियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस साक्ष्य भी जुटा रही है। सूत्रों की माने तो 15 से अधिक लोगों की सूची बनाई गई है। इनमें माफिया व उनके भाइयों की मदद करने वालों की पहचान की गई है। पुलिस ने हाल में ही एक करीबी की हिस्ट्रीशीट भी खोल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed