{"_id":"5ecd45788ebc3e90ae67c315","slug":"preparations-to-start-roadways-service-from-june-1-farrukhabad-news-knp5621556110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से रोडवेज सेवा शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से रोडवेज सेवा शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो महीने से बंद रोडवेज बस सेवा को एक जून से बहाल करने के लिए शासन स्तर से सुझाव मांगे गए हैं। रोडवेज अधिकारियों ने कार्यवृत्त तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें संक्रमण से बचने के लिए सावधानियां भी सुझाई जा रही हैं।
शासन ने सभी डिपो से रोडवेज बसें चलाने की दशा में सुझाव मांगे हैं। इनमें कहा गया है कि सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए बसों को चलाने के क्या-क्या तरीके हो सकते हैं। इसके तहत स्थानीय स्तर पर भी अफसरों ने कार्यवृत्त तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें अधिक यात्री निकलने वाले रूटों को लिया जा रहा है।
इस बात का खास खयाल रखा जा रहा है कि निगम को आर्थिक नुकसान भी न उठाना पड़े। केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि अभी एक जून से बसें चलाने के कोई लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुआ हैं। हां कार्यवृत्त बनाना शुरू कर दिया गया है। हम लोग पूरी तरह तैयार हैं। निर्देश मिलते ही उनका अनुपालन किया जाएगा।