फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Preparations for delivery facility intensified in Fatehgarh CHC

Farrukhabad News: फतेहगढ़ सीएचसी में प्रसव सुविधा की तैयारी तेज

Tue, 04 Feb 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations for delivery facility intensified in Fatehgarh CHC
फतेहगढ सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार। - फोटो : फतेहगढ सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार।
फर्रुखाबाद। ओपीडी सेवा तक सीमित फतेहगढ़ सीएचसी में प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को सीएमओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने दो स्टाफ नर्स व महिला डॉक्टर की तैनाती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



कोरोना महामारी के दौरान शहीद लेफ्टीनेंट कमांडर कौशलेंद्र सिंह राठौर चिकित्सालय (फतेहगढ़ सीएचसी) को एल-2 अस्पताल बनाकर यहां 100 मरीज तक भर्ती होते रहे। वार्डाें में अभी भी 75 बेड पड़े हैं। इसके अलावा 20 बेड का एक नया वार्ड अलग बना है। अधीक्षक सहित चार डॉक्टर तैनात होने के बावजूद अस्पताल में चार घंटे की ओपीडी तक ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 29 दिसंबर के अंक में, चार घंटे की ओपीडी तक सीमित फतेहगढ़ सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसका डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्टाफ की जानकारी ली। यहां तैनात दो स्टाफ नर्सों से प्रसव शुरू कराने की बात कही। इस पर 24 घंटे शिफ्ट वार ड्यूटी के लिए दो स्टाफ नर्सों की और मांग की है। सीएमओ ने प्रसव कक्ष देखा। उन्होंने दो स्टाफ नर्स व महिला डॉक्टर तैनात करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि शासन से अस्पताल को अभी तक पूरी तरह सीएचसी का दर्जा नहीं मिला है। इसके लिए निदेशालय पत्र भेजा। अस्पताल में इसी सप्ताह प्रसव सेवा शुरू कराई जाएगी।

-------------

दूसरे जिले की एएनएम छात्राओं के प्रतिदिन आने-जाने पर रोक
फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया है। इस दौरान कक्षा के बाहर बैठी छात्रा से सीएमओ ने पूछताछ की तो बताया कि वह कानपुर से आकर प्रशिक्षण ले रही है। वार्डन ने बताया कि यह छात्रा महीने में 8-10 दिन ही आती है। सीएमओ ने छात्रा को समझाते हुए कहा कि यहां हास्टल में रुककर अच्छे से पढ़ाई करो। सुरक्षा व स्वास्थ्य को देखते हुए प्रतिदिन कानपुर आना-जाना ठीक नहीं है। उन्होंने दूसरे जनपद की छात्राओं को प्रतिदिन आने-जाने पर रोक लगाते हुए हॉस्टल में रुककर या किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed