फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pradhan's son committed suicide by hanging himself inside the hut

Farrukhabad News: प्रधान के पुत्र ने झोपड़ी के अंदर फंदा लगाकर दी जान

Fri, 18 Jul 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 18 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's son committed suicide by hanging himself inside the hut
फर्रुखाबाद। बीती रात प्रधान के पुत्र ने घर के पास पड़ी झोपड़ी के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदगंज निवासी रामविलास यादव के पुत्र कुलदीप यादव (34) का शव शुक्रवार भोर घर के पास ही पड़ी झोपड़ी के अंदर धन्नी में रस्सी के फंदे से लटका था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख पत्नी सुमन देवी रोने-बिलखने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार फोर्स व फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। हालांकि परिजनों के साथ आए ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि कुलदीप यादव शराब पीने का आदी था। बीती रात गांव में एक कार्यक्रम था, जिसमें डीजे बज रहा था। नशे में कुलदीप ने भी डीजे में जमकर डांस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने पर उसका पत्नी से विवाद हो गया, जिसके बाद वह घर से निकल आया। कुलदीप के तीन बच्चे अभिषेक, अंकुल व गुड़िया हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाई प्रदीप व नाहर सिंह यादव बचे हैं। मृतक की मां राजेश्वरी देवी ग्राम पंचायत महमदगंज की प्रधान हैं। बड़े भाई नाहर सिंह ने बताया कि कुलदीप ने आत्महत्या क्यों की पता नहीं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान के पुत्र का शव फंदे पर लटका होने की जानकारी मिली थी। मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed