{"_id":"dca9b69382d9be69f221ab58f01cf83b","slug":"pradhans-put-a-lock-on-the-office-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पर ताला डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पर ताला डाला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 19 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज में सचिवों का तबादला व क्षेत्र बदलने से क्षुब्ध प्रधानों ने
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय कमालगंज में तालाबंदी कर विरोध जताया। ब्लाक प्रमुख के
आश्वासन के बाद प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया। इसके चलते करीब डेढ़
घटे कार्य ठप रहा।
क्षेत्र के प्रधान मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारियों को बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने ब्लाक कार्यालय में ताला डाल दिया। प्रधानों का कहना था कि न्याय पंचायत के चुनाव
होने में करीब तीन माह शेष रह गए हैं। ऐसे समय में सेक्रेटरियों का तबादला करने और कार्य क्षेत्र बदलने से विकास कार्य करवाने में दिक्कतें आएंगी। कहा कि नए सेक्रेटरी के आने पर उसका नया खाता बैंक में खुलेगा, हस्ताक्षर प्रमाणित करवाने में देर लगेगी। विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने प्रधानों से मोबाइल पर बात की।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से बात कर सेक्रेटरियों का तबादला रुकवाने का प्रयास करेंगे। ब्लाक प्रमुख के आश्वासन के बाद प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय का ताला खोला। प्रधानों के विरोध के चलते करीब डेढ़ घंटे तक कार्य ठप रहा। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, अरविंद यादव, सुनील कुमार, नरवर सिंह यादव, प्रमोद यादव, दिलशाद, हारुन, शिववीर, नरवीर पाल और सगीर अहमद आदि प्रधान मौजूद रहे।