फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pradhan's house attacked for protesting caste-related abuse, son and daughter injured

Farrukhabad News: जातिसूचक गाली देने का विरोध करने पर प्रधान के घर हमला, पुत्र व पुत्री घायल

Wed, 28 Jan 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's house attacked for protesting caste-related abuse, son and daughter injured
शमसाबाद। डीजे पर डांस के दौरान जाति सूचक गाली गलौज का वीडियो वायरल होने पर गांव पहाड़पुर बैरागढ़ के प्रधान के घर पर कुछ युवकों ने बुधवार सुबह हमला कर दिया। इसमें प्रधान का पुत्र व पुत्री घायल हो गए। प्रधान ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव पहाड़पुर बैरागढ़ में ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही कुछ युवक गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के युवक ने जाति सूचक गाली गलौज किया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर बुधवार सुबह गांव की प्रधान रामबेटी के पुत्र रावेश ने जाति सूचक गाली गलौज करने वाले युवक से विरोध किया। इससे युवक गुस्सा गया और अपने अन्य साथियों के साथ प्रधान के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों व धारदार हथियार के हमले से प्रधान का बड़ा पुत्र राकेश व पुत्री ममता घायल हो गई। उनका निजी डॉक्टर से उपचार कराया गया। प्रधान रामबेटी यादव ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ शमसाबाद थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed