फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pradhan Mantri Adarsh villages to be developed with 4 crores

प्रधानमंत्री आदर्श गांव के विकास को बजट का प्रस्ताव भेजा

Sat, 12 Dec 2020 05:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Adarsh villages to be developed with 4 crores
4 करोड़ से होगा प्रधानमंत्री आदर्श गांवों का विकास
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में चयनित 20 प्रधानमंत्री आदर्श गांवों का 4 करोड़ रुपये से विकास किया जाएगा। इसके लिए जिले स्तर से शासन को धनराशि की मांग भेजी गई है। शासन से धन आवंटन होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
वर्ष 2019 में जिले के 20 गांवों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हुआ था। इसके तहत प्रत्येक गांव में 20-20 लाख रुपये से विकास कार्य होने हैं। गांव को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, डिजिटलाइजेशन आदि से संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना महामारी के चलते अभी तक इन गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। अब इन गांवों के दिन बहुरने की उम्मीद है। इन गांवों का सर्वे कराने के बाद काम शुरू कराने को शासन को बजट की मांग का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव हैं चयनित
ब्लाक कायमगंज : जिजपुरा, न्यामतपुर ढिलावली, लालपुर पट्टी, पट्टी मदारी, बहलोलपुर, सवितापुर का मजरा ग्रासपुर, रायपुर खास का मजरा भगौतीपुर
ब्लाक बढ़पुर : महरूपुर सहजू, बुढ़नामऊ, चांदपुर, रखा, कमालगंज का नहरैया, फतेह उल्लापुर, मेदा श्यामपुर, सियांपुर, उबरीखेड़ा टीकाराम, ब्लाक शमसाबाद : पसियापुर, रजलामई, हुसैनपुर

ब्लाक मोहम्मदाबाद : करनपुर मजरा बांसमई
कोट
‘प्रधानमंत्री आदर्श गांवों में विकास कार्य कराने के लिए शासन को बजट का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से भेज दिया गया है। बजट मिलते ही इन गांवों में काम शुरू करा दिया जाएगा।’ - राजीव लोचन मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed