फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prabhat Pheri will come out in Chaurachaura centenary celebrations

प्रभात फेरी व शहीदों को नमन कर मनेगा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह

Tue, 02 Feb 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri will come out in Chaurachaura centenary celebrations
चौरीचौरा शताब्दी समारोह में निकलेगी प्रभात फेरी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ब्रिटिश शासन में हुए चौरीचौरा कांड के 100 वर्ष पूरे होने पर चार फरवरी को शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। इसमें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि व स्मारकों पर कार्यक्रम के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। इससे पहले प्रभात फेरी निकाली जाएंगी।
अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन चलाया था। चार फ़रवरी 1922 को भारतीय सैनिकों ने जनपद गोरखपुर के गांव चौरीचौरा में पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। इसमें 22 पुलिस कर्मचारी जलकर मर गए थे। इस घटना को चौरीचौरा कांड के नाम से जाना जाता है। इस हिंसा के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था। ब्रिटिश सरकार ने 19 भारतीय जवानों को पकड़कर फांसी दे दी थी।
विज्ञापन

शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धांजलि देने के लिए चार फरवरी को चौरीचौरा शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जनपद में 11 शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम के लिए अधिकारी नामित किए हैं। सुबह 8.30 बजे प्रभात फेरी निकलेगी। 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर वंदेमातरम का गान किया जाएगा। 11 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली से संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर दिखाया जाएगा। शाम 6.30 बजे शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था संबंधित बीडीओ, डीपीआरओ व ईओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्मारकों पर कार्यक्रम के लिए अधिकारी नामित
गांव मौधा स्थित शहीद स्मारक पर एसडीएम सदर अनिल कुमार, राजपूत रेजिमेंट व सिखलाइट रेजिमेंट में सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया, फतेहगढ़ के सोल्जर बोर्ड स्मारक पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, स्टेडियम के निकट शहीद कौशलेंद्र सिंह की प्रतिमा पर अतिरिक्त एसडीएम सुनील कुमार यादव, नगला बाग रठौर में बीडीओ मोहम्मदाबाद राजबहादुर, गांव नगला जब्ब में डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, सहसापुर में पीडी राजमणि वर्मा, बनकिया में तहसीलदार सदर राजू कुमार, पं.ब्रह्मदत्त द्विवेदी पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर में एसडीएम बृजेंद्र कुमार, सेंट्रल जेल स्थित मणींद्र नाथ बनर्जी स्मारक पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला को कार्यक्रम कराने के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed