फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power worker leader underground, the strike site remained deserted

Farrukhabad News: बिजली कर्मचारी नेता भूमिगत, सूना रहा हड़ताल स्थल

Sun, 19 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 19 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Power worker leader underground, the strike site remained deserted
फर्रुखाबाद। चार दिन से चरमराई बिजली व्यवस्था के चलते भड़के जनता के आक्रोश, पुलिस व प्रशासन की सख्ती के खौफ से कर्मचारी नेता शनिवार को भूमिगत हो गए। हड़ताल स्थल पर सन्नाटा व दरी सूनी रही। कर्मचारी नेताओं के मोबाइल भी स्विच आफ रहे। मुख्य अभियंता ने कानपुर से आकर एसई के साथ बिजली उपकेंद्रों को चालू कराया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रबंधन के खिलाफ 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल घोषित की थी। शुक्रवार को पूरे दिन कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश फीडर बंद रहे। बिजली न मिलने से लोगों में आक्रोश भड़क गया। शासन से कार्रवाई का आदेश मिलते ही प्रशासन भी सख्त हो गया। इससे खंड कार्यालय भोलेपुर स्थित परिसर में सुबह से ही कोई हड़ताली कर्मचारी नहीं पहुंचा। सभी संगठनों के कर्मचारी नेता भूमिगत हो गए। प्रदर्शन स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा। कानपुर से मुख्य अभियंता असलम हुसैन यहां पहुंचे। अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह व अधिशाषी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह के साथ बेवर रोड स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने 33 केवी सभी उपकेंद्रों को चालू कराया। जसमई उपकेंद्र पहुंचकर एक-एक कर फीडरों को चालू कराया। हालांकि शहर के अधिकांश फीडर शाम तक चालू कर दिए गए। पांचालघाट उपकेंद्र चालू करने की कवायद चलती रही।
विज्ञापन

कमालगंज बिजली उपकेंद्र के शुक्रवार से आधे फीडर बंद थे। शनिवार सुबह 33केवी लाइन में फाल्ट आने से उपकेंद्र ही ठप हो गया। बिजली व्यवस्था में लगाए गए आईटीआई के छात्रों ने 33केवी लाइन का फाल्ट ठीक करने से हाथ खड़े कर दिए। इससे देर शाम तक उपकेंद्र चालू न होने से लोग बिजली को तरसते हुए। पानी के लिए भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्य अभियंता असलम हुसैन के साथ उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। शाम तक जिले के सभी उपकेंद्र चालू करने के साथ अधिकांश फीडर भी चालू कर दिए गए। एक-दो उपकेंद्रों को चालू करने के लिए 33केवी लाइन पर काम चल रहा है। कुछ फीडरों के भी फाल्ट ठीक किए जा रहे हैं। रविवार को विधिवत सभी फीडरों पर बिजली मिलने की संभावना है।

अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने की घोषणा नहीं की गई है। कोई भी एसडीओ व जेई काम पर नहीं लौटा है। कार्रवाई के डर से स्थाई कर्मचारी व कर्मचारी नेता भूमिगत हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों से काम लिया गया। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल अभी जारी है।
हड़ताल में शामिल आउटसोर्स कर्मियों के शामिल होने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया गया था। अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंीह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने नोटिस के क्रम में 13 कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारी लगाने की जानकारी दी है। अमृतपुर उपकेंद्र के अतुल कुमार, विकास शुक्ला, अश्वनी दीक्षित, शेर सिंह, मोहित कुमार, राजेपुर के पवन श्रीवास्तव, यादवेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, राजेश कुमार, संजीव, जबकि सलेमपुर उपकेंद्र से धीरेंद्र सिंह, विनीत कुमार सिंह व हर्षवर्धन सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है।


भाजपा मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह ने रात विवाद करने वाले पांचालघाट उपकेंद्र के जेई अजीत राजपूत की शनिवार को मुख्य अभियंता से शिकायत की। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अवर अभियंता राकेश कुमार व लाइनमैन अनिल के खिलाफ भी मुख्य अभियंता से शिकायत कर कार्यप्रणाली में सुधार कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed