{"_id":"6a76278e35258b76d50d69a4","slug":"power-supply-to-150-villages-including-kampil-remained-disrupted-for-13-hours-due-to-a-line-fault-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-146562-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाइन में फाल्ट से कंपिल सहित 150 गांवों की 13 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाइन में फाल्ट से कंपिल सहित 150 गांवों की 13 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
कंपिल। 33केवी लाइन में फाल्ट से कंपिल सहित क्षेत्र के 150 गांवों की 13 घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार दोपहर इंसुलेटर बदलकर कर्मचारियों ने बिजली बहाल की। रात में बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई।
कंपिल स्थित उपकेंद्र के टाउन एरिया, रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप, धर्मपुर ग्रामीण, धर्मपुर नलकूप सहित पांच फीडरों से कस्बा व क्षेत्र के 150 गांवों को बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे 33केवी लाइन में फाल्ट आने से उपकेंद्र ठप हो गया। कस्बा सहित गांव इकलहरा, राईपुर चिंघटपुर, कारव, पुंथर देहामाफी, कटिया, बिल्हा, रुदायन सहित करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। वहीं, सिवारा उपकेंद्र के गौरखेड़ा, शादनगर, सिवारा सहित तीनों उपकेंद्र ठप हो गए। इससे गांव रौकरी, गूजरपुर, मिस्तनी, बहबलपुर सहित करीब 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
शुक्रवार को कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की तो गांव कटिया के पास एक इंसुलेटर फटा मिला। वहीं, सुबह बिजली न आने से घरों में पेयजल की दिक्कत हुई। कस्बे की अंजलि शाक्य ने बताया कि रात में बच्चे गर्मी से नहीं सो पाए। पिंकी ठाकुर ने बताया कि बिजली न होने से दैनिक कार्य भी प्रभावित रहे। जेई आरपी सिंह ने बताया कि फाल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।