{"_id":"5ec412108ebc3e9050182f98","slug":"power-sub-center-overload-power-crisis-in-35-villages-farrukhabad-news-knp560989285","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र ओवर लोड होने से 35 गांव में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकेंद्र ओवर लोड होने से 35 गांव में बिजली संकट
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड, 35 गांवों में बिजली संकट
फर्रुखाबाद। गांव नौगवां में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण न होने से जहानगंज विद्युत उपकेंद्र का लोड नहीं बंट सका। इससे जहानगंज विद्युत उपकेंद्र गर्मी शुरू होते ही ओवरलोड होने लगा है। इससे करीब 35 गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया है। किसानों को दस घंटे बिजली न मिलने से वे अपनी मक्का की फसल में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। इससे फसल सूखने लगी है।
जहानगंज विद्युत उपकेंद्र का लोड कम करने के लिए नौगवां में सपा सरकार में नए उपकेंद्र के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इसकी जिम्मेदारी ईशान अर्थिंग कार्यदायी संस्था को दी गई थी। करीब सात साल बाद भी कार्यदायी संस्था ने उपकेंद्र का निर्माण पूरा नहीं कराया। इससे जहानगंज उपकेंद्र का लोड कम नहीं हो सका।
गर्मी शुरू होते ही जहानगंज विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड हो गया है। इससे करीब 35 गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया है। जिन गांवों में खेतों की सिंचाई के लिए नलकूपों को अलग से 10 घंटे बिजली देने को लाइन और फीडर बनाया गया है उनमें किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
इससे मक्का की फसल पानी न लगने से सूखने लगी है। जहानगंज विद्युत उपकेंद्र के जहानगंज फीडर की हालत करीब 15 दिन से खराब है। ओवरलोडिंग से बार-बार फाल्ट होने से बिजली गुल हो जाती है।
एक्सईएन ग्रामीण हरिवरन सिंह ने बताया कि नौगवां विद्युत उपकेंद्र का निर्माण न होने से यह समस्या आ रही है। नौगवां उपकेंद्र का निर्माण पूरा हो जाता तो जहानगंज उपकेंद्र का लोड कम हो जाता और समस्या भी समाप्त हो जाती। निर्माण न कराने पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। अगर वह काम जल्द पूरा नहीं कराएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।