फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power crisis in 22 villages for three days

22 गांवों में तीन दिन से बिजली संकट

Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power crisis in 22 villages for three days
फर्रुखाबाद। विद्युत उपकेंद्र भोलेपुर के ढिलावल फीडर का रेलवे क्रासिंग के पास 11 केवी केबल खराब होने से 22 गांवों में तीन दिन से बिजली संकट बना हुआ है। स्टोर में केबल उपलब्ध न होने से बदल नहीं पा रहा है। दूसरे विद्युत उपकेंद्र से लाइन जोड़कर रात में दो से तीन घंटे गांवों को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण खंड के भोलेपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के ढिलावल फीडर से करीब 30 गांवों को बिजली दी जाती है। गांव नगला खैरबंद के पास रेलवे क्रासिंग के नीचे 11 केवी का केबल पड़ा है। यह केबल शनिवार सुबह खराब हो गया। इससे क्रासिंग के दूसरी ओर करीब 22 गांवों की बिजली बंद हो गई। स्टोर में केबल उपलब्ध न होने से बदलने का काम नहीं कराया गया। रेलवे क्रासिंग के पास लाइन काट कर आठ गांवों को फीडर से बिजली दी जा
विज्ञापन

रही है, लेकिन 22 गांवों की शनिवार को दिन और रात में बिजली गुल रही। रविवार को वहां की लाइन को जसमई विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर रात में दो से तीन घंटे बिजली दी गई। इससे 22 गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टोर में मंगलवार तक केबल आने की उम्मीद है। उसके आते ही काम शुरू कराया जाएगा। अभी दूसरे उपकेंद्र से जोड़कर कुछ समय बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed