{"_id":"6990ca0c76ff9f88200c7884","slug":"potatoes-weighing-two-kilos-each-were-found-in-rasidpur-tarai-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-137458-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रसीदपुर तराई में निकले दो-दो किलो के आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रसीदपुर तराई में निकले दो-दो किलो के आलू
Sun, 15 Feb 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-42 रसीदपुर तराई गांव में खेत से निकले दो किलो के आलू को दिखाता किसान। संवाद
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव रसीदपुर तराई निवासी किसान दिनेश कुमार राजपूत की आलू की फसल इस बार आकर्षण का केंद्र बन गई है। उन्होंने तीन बीघा खेत में आलू की खेती की थी। सही देखभाल और अनुकूल मौसम के चलते अच्छी फसल तैयार हुई।
खेत की खोदाई के दौरान कई आलू ऐसे निकले जिनका वजन लगभग दो-दो किलो तक पाया गया। इतने बड़े आकार के आलू देखकर आसपास के किसान और ग्रामीण हैरान रह गए। देखते ही देखते यह चर्चा क्षेत्र में फैल गई। लोग खेत पर आलू देखने पहुंचने लगे। दिनेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने उन्नत किस्म के बीज का चयन किया, समय पर सिंचाई की और संतुलित मात्रा में उचित खाद का प्रयोग किया। साथ ही मौसम भी अनुकूल रहा। इससे फसल की बढ़वार अच्छी हुई और उत्पादन उम्मीद से बेहतर मिला। उन्होंने बताया कि यदि बाजार में उचित मूल्य मिला तो अच्छी आय होने की उम्मीद है।