{"_id":"64dd10e9dbff5866310e8374","slug":"potatoes-should-be-distributed-to-farmers-in-flood-relief-material-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-1889-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाढ़ राहत सामग्री में किसानों का बांटा जाए आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाढ़ राहत सामग्री में किसानों का बांटा जाए आलू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में बाढ़ राहत सामग्री में किसानों से आलू खरीदकर वितरण कराने की मांग उठी। किसानों ने बिजली चेकिंग के नाम पर धांधली और बाढ़ पीड़ितों को फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का भी मुद्दा उठाया।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने कहा कि आलू के भाव में मंदी के चलते शीतगृहों से निकासी काफी धीमी है। बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन राहत सामग्री वितरित कर रहा है। इसमें बांटा जाने वाला आलू किसानों से ही खरीदा जाए। इससे किसान को भाव सही मिलने के साथ निकासी भी बढ़ेगी। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। इसका शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को फसलों का मुआवजा दिया जाए।
योगेंद्र सिंह ने नेकपुर चौरासी के वार्ड नंबर 13 में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की शिकायत की। डीएम ने जांच के आदेश दिए। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, उपकृषि निदेशक अनिल कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह, रामबहादुर राजपूत, राममोहन दीक्षित आदि किसान मौजूद रहे।