फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Postponement of six eye test attendants who got jobs in outsourcing postponed

Farrukhabad News: आउटसोर्सिंग में नौकरी पाए छह नेत्र परीक्षण अटेंडेंट की तैनाती स्थगित

Mon, 19 Aug 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Postponement of six eye test attendants who got jobs in outsourcing postponed
फर्रुखाबाद। पिछले महीने से चार अलग-अलग तारीखों में छह अस्पतालों में तैनात किए गए आउटसोर्सिंग के छह कर्मियों की तैनाती स्थगित कर दी गई है। जबकि, इन्होंने अपने तैनाती के अस्पतालों में काम भी शुरू कर दिया था। अचानक तैनाती स्थगित का आदेश मिलने पर सभी कर्मचारी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने नेत्र परीक्षण अटेंडेंट के पद पर छह लोगों की आउटसोर्स पर भर्ती की थी। 22 जुलाई के आदेश में जहानगंज के गांव पतौंजा निवासी राजेश पाल को सीएचसी बरौन, भोलेपुर आंबेडकर नगर कालोनी के आशीष कुमार को लोहिया अस्पताल, एक अगस्त के आदेश में शमसाबाद के सैदबाड़ा अली अहमद किसरौली के अफजल खान को सीएचसी शमसाबाद, मोहल्ला दलमीर खां के सूरज दिवाकर वाजिदपुर को सीएचसी नवाबगंज, सात अगस्त को कन्नौज के यूसुफपुर भगवान मकरंदनगर निवासी अभिषेक तिवारी को सीएचसी कमालगंज और 14 अगस्त को कादरीगेट न्यू बिर्राबाग के गौरव सिंह को लिंजीगंज सिविल अस्पताल में तैनात किया था।
विज्ञापन

इन सभी कर्मियों ने अपनी तैनाती स्थल पर काम करना भी शुरू कर दिया था। इसी दौरान सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने शनिवार को एक आदेश जारी किया। इसमें कहा कि अधोहस्ताक्षरी की ओर से जारी पत्र से तैनात किए गए सभी नेत्र परीक्षण अटेंडेंट की तैनाती को अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है। आदेश की जानकारी होते ही अस्पतालों में काम कर रहे कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed