फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   postoffice started sukanya samraaddhi yojna

डाकघर ने शुरू की सुकन्या समृद्धि योजना

Fri, 27 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 27 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेटियों के भविष्य को ऊंची उड़ान दिलाने में केंद्र सरकार ने एक और कदम
विज्ञापन
उठाया है। डाकघर विभाग में सुकन्या समृद्धि योजना लागू कर बेटियों का भविष्य निखारा जाएगा। इसके तहत 0 से 10 साल की कन्याओं के खाते खोले जाएंगे। खाताधारकों को 9.1 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज दिया जाएगा।

केंद्र सरकार की ओर से बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में डाकघर में शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना अभिभावकों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के तहत 0 से 10 वर्ष की आयु तक की कन्याओं के खाते न्यूनतम 1000 रुपये से खोले जाएंगे। इसके तहत अभिभावकों को एक हजार रुपया प्रतिमाह 14 वर्ष तक जमा करना होगा। 21 वर्ष के बाद खाता परिपक्व होने पर उन्हें 6,41,092 की धनराशि वापस मिलेगी। यानी 14 वर्ष में खाते में जमा होंगे

1.68 लाख रुपये और 21 वर्ष बाद 6,41,092 रुपये की वापसी होगी। यह योजना गरीबों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इस योजना से बेटियों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि बेटियों की शादी और पढ़ाई-लिखाई में काम आएगी। डाकघर फर्रुखाबाद के अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि योजना के तहत डाकघर में खाते खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना हर वर्ग के लोगों के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि सभी डाकघरों में यह योजना लागू है।

ऐसे करें आवेदन
डाकघर से आवेदन प्राप्त कर उसे भरें। आवेदन पत्र के साथ कन्या का जन्म प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य। इसके साथ ही पिता या मां का पहचान पत्र।

ये मिलेंगे लाभ
- वार्षिक 9.1 प्रतिशत ब्याज।
- सिर्फ 0 से 10 वर्ष की कन्याओं के खुलेंगे खाते।
- एक वर्ष में 1000 रुपये न्यूनतम एवं 1,50,000 रुपये अधिकतम जमा करने की सुविधा।
- बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर 50 प्रतिशत धनराशि निकालने का प्रावधान।
- 21 वर्ष में खाता होगा परिपक्व।

बेटी ही निकाल सकेगी धन
योजना के तहत खोले गए खाते में जमा धनराशि अभिभावक नहीं निकाल पाएंगे। डाक अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि कन्या के 18 वर्ष होने के बाद उसे ही पैसा निकालने दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावक को लिखकर देना होगा कि बेटी की शादी या फिर शिक्षा के लिए पैसे निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed