फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Post office agent grabbed 37 thousand rupees

डाकघर एजेंट ने धोखाधड़ी कर 37 हजार रुपये हड़पे

Sun, 08 Aug 2021 05:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Post office agent grabbed 37 thousand rupees
डाकघर एजेंट ने 37 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी नाई से डाकघर एजेंट ने आरडी के नाम पर धोखाधड़ी कर 37 हजार रुपये हड़प लिए। भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।
ग्रानगंज निवासी पंकज श्रीवास्तव की मोहल्ले में ही नाई की दुकान है। उसने 31 मार्च 2016 को पुलिस लाइन रोड निवासी डाकघर की एक महिला एजेंट से 1000 रुपये प्रति माह की आरडी खुलवाई थी। इसके बाद महिला एजेंट का देवर हर महीने उससे किस्त के रुपये लेता रहा और कार्ड पर हस्ताक्षर भी कराता रहा।
विज्ञापन

37 हजार रुपये जमा हो चुके थे। तीन वर्ष बाद पंकज को रुपये की जरूरत पड़ी तो वह आरडी पर ऋण लेने डाकघर पहुंचा और कागजात दिखाए। पोस्टमास्टर ने आरडी के कागज देखकर खाते में कोई पैसा जमा नहीं किए जाने की बात कही। इस पर इसने एजेंट से संपर्क किया तो उसने पूरा पैसा वापस करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई माह इंतजार के बाद भी पैसा न मिलने पर फिर तगादा किया। इस पर महिला एजेंट के देवर ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत फतेहगढ़ कोतवाली में की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed