{"_id":"690cf018a153ade308044f49","slug":"portal-update-online-prescription-stopped-in-emergency-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107910-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पोर्टल अपडेट, इमरजेंसी में ऑनलाइन पर्चा बनना बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पोर्टल अपडेट, इमरजेंसी में ऑनलाइन पर्चा बनना बंद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी का बंद ऑनलाइन पर्चा काउंटर।
- फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में चल रहे नेक्स जेन ई-हॉस्पिटल पोर्टल में आए दिन हो रही दिक्कतें दूर करने के लिए गुरुवार शाम चार बजे से अपटेड शुरू कर दिया गया। इससे इमरजेंसी में न तो मरीजों के पर्चा बन सके और न ही ब्लड आदि की ऑनलाइन फीस काटी जा सकी। मैनुअल बीएचटी बनने से खासी दिक्कतें हुईं।
लोहिया अस्पताल में कई महीने से नेक्स जेन ई-हॉस्पिटल पोर्टल पर काम किया जा रहा है। इसमें पर्चा बनने से लेकर सभी तरह की फीस कटना आदि शामिल है। इसमें आए दिन दिक्कतें आने से काम प्रभावित रहता था। लिहाजा दिल्ली स्थित मुख्यालय से गुरुवार शाम चार बजे से पोर्टल को अपडेट करना शुरू कर दिया गया। लिहाजा इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के पर्चे बनना बंद हो गए। यही नहीं ब्लड बैंक में खून के अलावा प्लाज्मा, प्लेटलेट्स आदि की फीस भी जमा नहीं हो सकी। इमरजेंसी स्टाफ को मरीजों की मैनुअल बेड हेड टिकट (बीएचटी) बनानी पड़ी। देर रात तक पोर्टल पर काम शुरू नहीं हो सका।
ई-हॉस्पिटल प्रभारी विवेक राना ने बताया कि पोर्टल में कई नए फीचर जोड़े जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इनका मरीजों के हित में प्रयोग किया जाएगा। इसीलिए अपडेट किया जा रहा है। यह पूरे देश की समस्या है। देर रात तक शुरू हो जाएगा।