फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Polling will get the party honorarium of Rs 3600

पोलिंग पार्टी को मिलेगा 3600 रुपये मानदेय

Wed, 25 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Polling will get the party honorarium of Rs 3600

फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों को 3600 रुपये मानदेय मिलेगा। इसमें प्रत्येक मतदान कर्मियों का अलग अलग मानदेय निर्धारित है। एक से अधिक चरणों में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उनको एक बार ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


सातों ब्लाकों में चरणवार होने वाले प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए 1745 बूथों के लिए 2014 पोलिंग पार्टियां गठित हुई हैं। इसमें 8056 मतदान कर्मियों की तैनाती गई है। एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चुनावी ड्यूटी का 3600 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसमें पीठासीन अधिकारी को ट्रेनिंग के 350 रुपये, मतदान ड्यूटी के 700 रुपये तथा मतदान हल्के नाश्ते के 150 रुपये दिए जाएंगे। प्रथम व द्वितीय मतदान कर्मी को ट्रेनिंग के 250-250 रुपये मतदान ड्यूटी के 500-500 रुपये और नाश्ते के 150-150 रुपये भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


मतदान कर्मी तृतीय को ट्रेनिंग के 150 रुपये, मतदान ड्यूटी के 300 और नाश्ते के 150 रुपये भुगतान किए जाएंगे। किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की एक से अधिक चरणों में ड्यूटी लगाई जाती है तो ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी को केवल एक बार ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण करने वाले ऐसे कर्मचारी जो चुनाव संबंधी कार्य नहीं करेंगे। उन्हें यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। रिजर्व में रखे जाने वाले प्रत्येक श्रेणी के कर्मियों को 24 घंटे का यात्रा भत्ता मिलेगा। अगर कार्मिक को मतदान के दिन भी रिजर्व ड्यूटी में रोका जाता है तो ऐसे कार्मिकों को ड्यूटी पर मान कर उस दिन का भी यात्रा व्यय प्रभारी अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी या खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ड्यूटी प्रमाणित करने के बाद भुगतान किया जाएगा। इस संबंध का राज्य निर्वाचन आयोग से आदेश आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed