फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

कांग्रेसियों ने नागरिकता संशोधन बिल की प्रतियां जलाईं

Wed, 11 Dec 2019 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
political
फतेहगढ़ में आंबेडकर प्रतिमा के निकट प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद बिल की प्रतियां जलाकर भाजपा के खिलाफ भड़ास निकाली। कहा कि किसी भी कीमत बिल पारित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता फतेहगढ़ के जेएनवी रोड तिराहे स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका वाड्रा के विचारों को पढ़कर सुनाया। कहा कि भाजपा नागरिकता संशोधन बिल से देश के संविधान को हटाकर संघ के विधान को लाने की ओर कदम बढ़ा रही है। इस बिल से देश का बंटवारा किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है, इसका विरोध जारी रहेगा। देश का संविधान सभी धर्म, जाति, संस्कृतियों, गरीबों, पिछड़ों व कमजारों की रक्षा करता है।
विज्ञापन

इसे किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बिल की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पुन्नी शुक्ला, राकेश सागर, वसीम जमा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed