फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Polio team made hostage

पोलियो टीम को बनाया बंधक

Sun, 17 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 17 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Polio team made hostage

कमालगंज। शेरपुर सराय में पोलियो की खुराक पिलाने गई टीम को गांव के लोगों ने स्कूल में बंधक बना लिया। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने समस्याआें के समाधान के आश्वासन दिया तब बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाई गई। वहीं, बिजली के कनेक्शन होेने के बाद गांव में विद्युतीकरण न होने से नाराज कुंडपुरा के ग्रामीणों ने पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


रविवार को पोलियो अभियान के तहत कमालगंज थाना इलाके के गांव शेरपुर सराय में सहायक अध्यापक सत्यराम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बेबीलता और आशा माधुरी पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्राइमरी विद्यालय में बैठे थे। आशा ने दो बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई। इसके बाद ग्रामीणों ने पोलियो की खुराक पिलाने से इनकार कर दिया और टीम को बंधक बना लिया। सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक अर्चना शुक्ला और प्रधान पति प्रमोद शुक्ला को इसकी जानकारी दी। इन्होंने स्कूल पहुंचकर टीम को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन


उधर, डीएम के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मानसिंह वर्मा, एसओ सालिगराम व तहसीलदार सदर आरपी चौधरी गांव पहुंचे। इन लोगों से गांव वालों से कहा कि पड़ोसी गांव कुंडपुरा के लोग गायों को छोड़ देते हैं। गाय फसलों को नष्ट कर देती। इससे काफी नुकसान होता है। इसकी शिकायत कई बार अफसरों से की गई। इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलवानी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मानसिंह वर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने टीम को बंधक बनाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की रिपोर्ट लिखाई जाएगी।

वहीं, कुंडपुरा में विद्युतीकरण न होने से नाराज ग्रामीणों ने पल्स पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इस पर एसओ सालिगराम, दरोगा मुकेश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मानसिंह वर्मा और तहसीलदार सदर आरपी चौधरी मौके पर पहुंचे।


कहा कि वर्ष 2015 में लेखपालों के माध्यम से बिजली के कनेक्शन दिए गए थे। गांव मेें लगभग 35 लोगोें ने कनेक्शन कराए थे। अभी तक विद्युतीकरण नहीं कराया गया। दरोगा मुकेश कुमार ने कहा कि गांव के लोग डीएम से मिले। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने बच्चों को खुराक पिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed