{"_id":"1ed0612a8f2cb37b2d347475b1813e9f","slug":"polio-and-threatened-to-boycott-the-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो व मतदान बहिष्कार की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो व मतदान बहिष्कार की धमकी दी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला रेटगंज में वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासियों
विज्ञापन
ने मोहल्ले के बाहर बैनर टांगकर पोलियो और मतदान बहिष्कार की चेतावनी देते
हुए प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सालों से वह लोग जलभराव
की समस्या से जूझ रहे हैं। पर जिला प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर रहा
है।
मोहल्ला तलैया फजल इमाम का नाला रेटगंज से होकर गंगानगर कालोनी और छावनी तक जाता है। हर साल बरसात में नाला उफनाने से रेटगंज मोहल्ले में जलभराव होता है। बीते दिनों हुई बरसात के चलते मोहल्ले में जलभराव हो गया था। इसको लेकर मोहल्लेवासियों ने विरोध जताया था। रविवार को मोहल्लेवासियों ने मोहल्ले की गली के बाहर स्थित एक क्लीनिक के ऊपर
बैनर टांगकर पोलियो और मतदान बहिष्कार की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया। मोहल्ले के दीपक कुमार, मुन्नी देवी, जगवीर, सचिन, छोटे खां, अरशद, मुन्ना, जयकरन, रामवीर, कृपांती, राजकुमार, पंकज कुमार, राधा देवी, किरनलता और भूरे का कहना है कि नाला की तलीझाड़ सफाई नहीं करवाई जाती है। इससे बरसात में नाला उफना जाता है और जलभराव हो जाता है।
सफाई कर्मचारी भी प्रतिदिन सफाई करने के लिए मोहल्ले में नहीं आते हैं। इससे नालियां बजबजाती रहती हैं। कई बार पालिकाध्यक्ष और जिला प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं। पर कोई ध्यान नहीं
दिया जाता है। इसके चलते हर साल जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब तक जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिलेगी। तब तक वह लोग पोलियो और मतदान का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी और पालिकाध्यक्ष से जलभराव की समस्या से निजात दिलवाए जाने की मांग की है।