{"_id":"647103f2112d658e1902c754","slug":"policemen-accused-of-throwing-the-villager-from-the-roof-farrukhabad-news-c-12-1-254174-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिसकर्मियों पर ग्रामीण को छत से फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिसकर्मियों पर ग्रामीण को छत से फेंकने का आरोप
Sat, 27 May 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 27 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दरोगा व सिपाहियों ने ग्रामीण से मारपीट कर उसको छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में ग्रामीण को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कायमगंज विधायक के साथ पहुंची ग्रामीण की पत्नी ने एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने सीओ कायमगंज को पूरे मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी प्रेम सिंह का गांव के चंद्रपाल से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। दरोगा अमित कुमार ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। गुरुवार को रात 10 बजे दरोगा अमित कुमार ने सिपाहियों के साथ घर में दबिश दी। पुलिस के साथ में चंद्रपाल व उसके परिजन भी मौजूद थे। दरोगा अमित कुमार ने गाली-गलौज कर देवरानी के साथ अभद्रता की।
विरोध करने पर पति प्रेम सिंह को मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में पति को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत खराब देखकर डॉक्टर ने प्रेम सिंह को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को प्रेम सिंह की पत्नी प्रभा थाने पर दरोगा के खिलाफ शिकायत करने गई। वहां दरोगा व सिपाहियों ने गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार पीड़ित प्रभा को साथ लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा से मिलने गई। प्रभा ने दरोगा अमित कुमार के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने कायमगंज सीओ सोहराब आलम को जांच करने के आदेेश दिए। दरोगा अमित कुमार ने बताया उन्होंने प्रेम सिंह को धक्का नहीं दिया है। वह पुलिस को देखकर भागाे और गिर गया।