फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police was busy the whole day on the instructions of Chief Minister and issued challan

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर दिनभर हांफी पुलिस, किया चालान

Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police was busy the whole day on the instructions of Chief Minister and issued challan
ई-रिक्शा पर कार्रवाई करते टीएसआई सतेंद्र सिंह। - फोटो : ई-रिक्शा पर कार्रवाई करते टीएसआई सतेंद्र सिंह।
फर्रुखाबाद। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री के सख्त रूख के बाद जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 रिक्शाें का चालान कर सात को सीज किया गया।
विज्ञापन

सवारियों को सुरक्षित पहुंचाने और सड़क पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए यातायात विभाग ने ई-रिक्शा पर यूनीक आईडी नंबर डलवाने का काम शुरू किया। जिले में साढे पांच हजार से ज्यादा ई रिक्शा पंजीकृत हैं। वहीं 4031 ई रिक्शों पर ही यूनिक आईडी नंबर डाला जा सका है। काफी कहने के बाद भी कुछ ईरिक्शा चालकों ने अभी तक नंबर नहीं डलवाए। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर टीएसआई ने ई रिक्शा पर यूनिक आई डलवाने के साथ ही प्रपत्र देखने का अभियान शुरू किया। बस अड्डा के पास सोमवार को पुलिस अधीक्षक भी अभियान का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने ई रिक्शा पर बैठी सवारियों से कहा कि जब भी वह टेंपो या ई रिक्शा पर बैठें, उस पर पड़ा यूनीक नंबर और चालक का नाम जरूर देख लें। यदि कभी उनका सामान छूट जाए, अथवा कोई परेशानी हो तो ई रिक्शा को आसानी से नंबर के माध्यम से पहचाना जा सकता है। इस दौरान कई ई रिक्शा चालकों के पास प्रपत्र नहीं मिले। इसके चलते 25 ई रिक्शों का चालान कर दिया गया। वहीं बिना कागज और यूनीक आईडी के मिले सात रिक्शा सीज कर दिए गए। टीएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।यूनिक आईडी की मदद से अभी तक चार यात्रियों का सामान वापस दिलाया जा चुका है। यदि सवारी के साथ कोई घटना हो तो वह रिक्शे का यूनीक आईडी लेकर संबंधित थाने पर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन

-----------------
किराएदारों के सत्यापन पर पुलिस विभाग सुस्त

फर्रुखाबाद।अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए है।जिसके क्रम में किराएदारों को सूचीबद्व करने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को करनी है।इस दौरान किराएदारों को सूचीबद्व करने में पुलिस विभाग सक्रिय नहीं दिखा है।शहर के थाना क्षेत्रों में रहने वाले हजारों किराएदारो के सत्यापन के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि किराएदारों के सत्यापन के लिए थाना स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।जल्द ही सभी किराएदारों को सूचीबद्व कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed