{"_id":"624f309204ba8f6a6647bf7d","slug":"police-sucide-mobile-farrukhabad-news-knp6899409107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवक का शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
शहर के मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी अनिल सक्सेना का 36 वर्षीय पुत्र गुरुवार शाम मोबाइल पर कुछ देख रहा था। इसके बाद वह शाम करीब साढ़े चार बजे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद राजन का सात साल का बेटा अभी सक्सेना कमरे की ओर गया, तो खिड़की से पापा को फंदे पर लटका देख रोने लगा।
उसके शोर करने पर परिजन पहुंचे और सूचना पर तिकोना चौकी प्रभारी अवधेश कुमार अवस्थी आ गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटके राजन को उतारा। सांस चलने की आस में निजी अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजन शव घर ले गए। पिता अनिल सक्सेना ने बताया कि किसी से कोई बात नहीं हुई थी। सब कुछ ठीक था। अचानक पता नहीं क्या हुआ। वह कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहते। राजन की पत्नी ममता, भाई मयंक और पुत्र अभी और बिट्टू का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस तहरीर को तहरीर भी नहीं दी गई है।