{"_id":"667877c7cf9ab975f20c51b9","slug":"police-rushed-to-the-information-of-murder-of-young-man-by-assault-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112722-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मारपीट कर युवक की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मारपीट कर युवक की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Mon, 24 Jun 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मारपीट कर युवक की हत्या किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर मामला दूसरा मिला। युवक की दौरा पड़ने से मौत हुई थी। उसके परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी युवक चंद्रशेखर कुशवाह (28)की रविवार को दौरा पड़ने से मौत हो गई। महिपाल नाम के युवक ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी फोर्स के साथ दहेलिया गांव पहुंचे। गांव की आरती के घर के बाहर चंद्रशेखर का शव रखा था। उसकी मां मुन्नी देवी विलाप कर रही थी। पुलिस ने मुन्नी देवी से मौत का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि पुत्र चंद्रशेखर को दौरे पड़ते थे।
20 जून को कादरीगेट थाना क्षेत्र में पुत्र दौरा पड़ने से बेहोश हो गया। उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को अस्पताल से उसको घर मोहल्ला छावनी लेकर नहीं गए। वहां बिजली का कनेक्शन कटा हुआ था। ऐसे में पुत्री आरती के घर चंद्रशेखर को ले आए थे। यहां रात को चंद्रशेखर की मौत हो गई। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। प्रधान सहित आस-पास के लोगों ने दौरा पड़ने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस गांव से वापस चली आई।