{"_id":"69dfe451234e3f2c7d053f4d","slug":"police-removed-ambedkar-statue-from-disputed-land-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-140568-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस ने विवादित जमीन से हटाई अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस ने विवादित जमीन से हटाई अंबेडकर प्रतिमा
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर में विवादित भूमि पर मंगलवार को स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस ने हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
बताया गया कि गांव में करीब दो बीघा भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी बीच मंगलवार को कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कर दी। अन्य लोगों ने आपत्ति जताते हुए भूमि को सरकारी बताया और प्रतिमा हटाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना प्रशासनिक अनुमति प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात कहते हुए उसे हटाकर थाने ले आई। प्रतिमा हटाए जाने से नाराज लोग कोतवाली व तहसील पहुंचे और उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करने लगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी व एसओ कंपिल नितिन चौधरी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वहीं नायब तहसीलदार हर्षित सिंह, अनवर हुसैन व अन्य राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के अंतिम निर्णय तक विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण या प्रतिमा स्थापना नहीं की जाएगी। कब्जे को लेकर भी जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष के लोगों को जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।
प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी पक्ष को नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। वहीं नायब तहसीलदार ने हर्षित सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को एसडीएम के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।