{"_id":"5dc6c7ce8ebc3e5b2a71ba36","slug":"police-remained-vigilant-all-day-peace-in-the-district-farrukhabad-news-knp524746871","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सतर्कता से जिले में रहा अमन चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सतर्कता से जिले में रहा अमन चैन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी लेती जीआरपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद पुलिस दिनभर चौकन्नी रही और पूरे जिले में अमन चैन रहा। पुलिस अफसरों ने सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सभी समुदायों के लोगों ने भी अफसरों को भरोसा दिया और उनके साथ पैदल गश्त में शामिल हुए। सीमाओं पर पुलिस ने सभी वाहनों की चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली। लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूटों को भी गश्त के लिए भेजा गया।
राम मंदिर के लोकर निर्णय सुनाए जाने से पहले ही पुलिस लाइन से फोर्स ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया। थानों पर रिक्रूटों को आवंटित किया गया। ये हेलमेट, डंडे, बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर थानों व चौकियों पर मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन
सुपर जोनल पुलिस अधिकारी एएसपी त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में जोनल सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड नगर में, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह कमालगंज में व सीओ कायमगंज अवनीश कुमार अपने-अपने इलाके में भ्रमण करते रहे। सभी थानेदारों को सेक्टर व एसएसआई को सह सेक्टर प्रभारी बनाया गया।
वे सुबह से ही संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित अपनी टीम के साथ कई थाना क्षेत्रों में गए और व्यापारियों व धर्मगुरुओं से वार्ता कर सौहार्द की अपील की।
सोशल मीडिया पर नजर जमाए रही पुलिस
एसपी कार्यालय में बने सोशल मीडिया के कार्यालय में प्रभारी सुरेश ओझा की अगुवाई में दरोगा रामवीर, सिपाही कौशलेंद्र, प्रीयूष व सर्विलांस टीम के अनुराग, सत्येंद्र, संदीप शुक्रवार रात से ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। थाना स्तर पर बनाए गए ग्रुपों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम आदि पर सतर्कता बरती गई।
फैसले के चलते नहीं आए फरियादी
पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय में शनिवार को महज तीन फरियादी ही अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। सुनवाई के लिए शिकायत प्रकोष्ठ के दरोगा व दो सिपाही वहां पर तैनात थे। उन्होंने फरियादियों की समस्या की जानकारी करने के बाद थानेदारों से बात कर निस्तारण करने के लिए कहा।
दमकल, एलआईयू की टीम रही सक्रिय
एसपी के आदेश पर दमकल की गाड़ियों को अलग-अलग इलाकों में भेजा गया था। लालगेट पर सुबह से ही दमकल की गाड़ी स्टाफ के साथ खड़ी थी। एलआईयू के जवान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पूरे दिन ड्यूटी पर लगे रहे। अधिकारियों को पल पल की जानकारी दी जा रही थी। राजनीति से जुड़े लोग इस निर्णय के आने के बाद क्या कर रहे हैं। इस पर भी एलआईयू की टीम नजर बनाए हुए थी।
सड़क किनारे वाहनों को यातायात प्रभारी ने हटवाया
शनिवार सुबह से ही यातायात प्रभारी देवेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्था को संभालने में जुट गए। यातायात के जवानों ने शहर में कहीं भी सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया। वाहनों को फुटपाथ के पीछे कराया गया। सभी तिराहों व चौराहों पर यातायात के जवान के अलावा होमगार्ड भी मुस्तैद रहे।
पुलिस लाइन में दो रिजर्व टीम बनाई गई
जिले में कहीं भी कोई बड़ी घटना हो जाए और फोर्स की मांग करने पर पुलिस लाइन से तत्काल दो रिर्जव टीमों को भेजा जा सके। इसको लेकर टीमें तैनात रहीं। इन टीमों में अधिकारियों के कार्यालय में काम करने वाले पेशकार व मुुंशी समेत सिपाही ड्यूटी पर लगाए गए थे।
रेलवे स्टेशन पर व मंदिरों के बाहर भी सतर्कता
फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे। आने जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग करते रहे। इसके स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों को चेक किया। इधर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के बाहर फोर्स तैनात रहा।