{"_id":"675a7a3c852250af6a03cad8","slug":"police-released-the-sister-in-law-then-tried-to-harass-the-victim-again-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-118513-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस ने जेठानी को छोड़ा, पीड़िता को फिर टरकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस ने जेठानी को छोड़ा, पीड़िता को फिर टरकाया
Thu, 12 Dec 2024 11:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुरालीजनों द्वारा घर में न घुसने पर पीड़िता के आत्मदाह के प्रयास के बावजूद पुलिस उसे न्याय नहीं दिला सकी। बुधवार को शाम तक पीड़िता को कोतवाली बैठाए रखा। शाम को पुलिस उसे ससुराल छोड़ आई तो वहां ताला लगा था। मजबूरी में महिला अपने भाई के साथ मायके चली गई। जिस जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी, उसे भी पुलिस ने कोतवाली से छोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना होली का मैदान निवासी राहुल मिश्रा की शादी खरगपुर खंडौली निवासी प्रभात शुक्ला की बहन शिल्पी मिश्रा से हुई थी। बीते दिन घर में न घुसने देने को लेकर शिल्पी ने आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में जेठानी उषा मिश्रा उर्फ पूजा व पति राहुल मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जेठानी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था। वहीं पुलिस की देखरेख में रातभर शिल्पी लोहिया अस्पताल में रही।
ससुराल व मायके पक्ष से कोई भी लोहिया अस्पताल नहीं पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद जेठानी को छोड़ दिया गया। बुधवार को पुलिस शिल्पी को कोतवाली ले गई। सुबह उसका भाई प्रभात शुक्ला भी कोतवाली पहुंच गया। देर सायं तक शिल्पी को कोतवाली में बैठाए रखा और शाम को उसे उसकी ससुराल मोहल्ला खतराना होली मैदान छोड़ आई। ससुराल में ताला लगा था।
विज्ञापन
कोतवाल राजीव पांडेय ने बताया कि राहुल मिश्रा किराये के मकान में रहते हैं। राहुल व उसकी भाभी उषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद जेठानी को छोड़ देने के सवाल पर कोतवाल ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। शिल्पी मिश्रा ने बताया कि राज्य महिला आयोग व मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत करेगी।