फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police reached CMO store to investigate corruption

Farrukhabad News: भ्रष्टाचार की जांच करने सीएमओ स्टोर पहुंची पुलिस

Fri, 22 Mar 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police reached CMO store to investigate corruption
फर्रुखाबाद। सीएमओ स्टोर में हुई डस्टबिन खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। गुरुवार को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मामले की जांच करने स्टोर पहुंची। हालांकि शिकायतकर्ता संदिग्ध बताया जा रहा है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा राजेश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। डस्टबिन खरीद में गोलमाल किया गया है। बाजार से कई गुना महंगे दामों पर डस्टबिन खरीदे गए। शिकायत के आधार पर वह सीएमओ स्टोर जांच करने गए थे। शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर बात की गई तो बताया कि उसने शिकायत की ही नहीं है। इससे शिकायत संदिग्ध लग रही है। यदि खरीद में कोई गड़बड़ी है तो सीएमओ स्तर से जांच की आवश्यकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed