फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police put pressure on the brother of the killer

वृद्ध की जेवर व रुपये के लालच में की गई थी हत्या

Mon, 07 Nov 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police put pressure on the brother of the killer
फर्रुखाबाद। वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके भाई पर दबाव बनाया है। मुख्य आरोपी के भाई लालू को पुलिस ने हिदायत देकर रविवार को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कटर बख्शी निवासी सुरेंद्र सिंह के जनपद मैनपुरी थाना किशनी के गांव फिरैंछी निवासी साढ़ूू महिपाल सिंह कई वर्ष से उसके साथ रह रहे थे। 15 अक्तूबर को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के पीछे गड्ढे में भरे पानी में महिपाल का शव मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। गांव हथियापुर निवासी भांजे रामवीर सिंह ने 28 अक्तूबर को मामा महिपाल सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो नवंबर को भांजे रामवीर व साढू़ सुरेंद्र ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में कपड़े देखकर शव की शिनाख्त महिपाल के रूप में की थी। पुलिस ने भांजे रामवीर की तहरीर पर लालू व अमित यादव सहित कई अन्य के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने लालू के भाई को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने लालू 48 घंटे में हाजिर न होने तो मकान प बुलडोजर चलवाने की हिदायत देकर उसके भाई को छोड़ दिया।
एसओ आमोद सिंह ने बताया कि आरोपी लालू ने साथियों के साथ मिलकर महिपाल की जेवर व नकदी के लालच में हत्या कर दी थी। महिपाल ने लालू को खोखा रखने के लिए कुछ माह पहले छह हजार रुपये उधार दिए थे। महिपाल उधारी के रुपये लालू से मांग रहा था। लालू के भाई को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed