फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police is catching thief and lazy public

Farrukhabad News: पुलिस सुस्त पब्लिक पकड़ रही चोर

Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police is catching thief and lazy public
फोटो-04, रखा चौराहा बनखड़िया में चोर को पकड़े खड़े लोग। वीडियो ग्रैब
फर्रुखाबाद। पुलिस की सुस्त गश्त ने चोरों को बेखौफ माहौल दे रखा है। शहर के रखा चौराहा बनखड़िया में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर को गृहस्वामी ने पड़ोसियों की मदद से दबोच लिया। लोगों ने चोर की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि तहरीर के बावजूद पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं से शहर से गांव तक दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रखा चौराहा बनखड़िया निवासी शनि यादव की घर में ही परचून की दुकान है। रविवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर शनि यादव घर के अंदर चले गए। रात करीब एक बजे किसी के कूदने की आवाज शनि यादव ने सुनी। उन्होंने छत से देखा तो घर के आंगन में एक युवक था, जो मुख्य गेट की कुंडी खोल रहा था। उन्होंने पड़ोसी विकास यादव को सूचना दी। विकास यादव व शनि यादव ने आंगन में पहुंचकर चोर को दबोच लिया।
विज्ञापन

चोर शर्ट नहीं पहने था। शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने चोर को पीट दिया। घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शनि यादव ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी।फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed