{"_id":"65356e05051db7f9030df674","slug":"police-investigated-in-shahjahanpur-in-search-of-old-man-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-4339-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वृद्ध की तलाश में पुलिस ने शाहजहांपुर में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वृद्ध की तलाश में पुलिस ने शाहजहांपुर में की जांच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक पखवाड़ा से लापता वृद्ध की तलाश में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों लोगों को शाहजहांपुर जनपद में रामगंगा के पास लेकर गई। मोबाइल की सीडीआर से पकड़े गए लोगोंं की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बिलावलपुर निवासी पातीराम ने कटरी धर्मपुर में एक ग्रामीण के साथ मिलकर एक जमीन की बिक्री का सौदा किया था। एक पखवाड़ा पहले पातीराम साथी ग्रामीण के साथ बेची गई जमीन का कमीशन लेने के लिए गए और वापस नहीं आए। परिजनों ने मोबाइल पर संपंर्क करने का प्रयास किया। पातीराम का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तलाशने पर भी पातीराम के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं आया। पुत्र अवनीश ने कटरी धर्मपुर निवासी पिता के साथी से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि एक दो दिन में वापस आ जाएंगे। उसके बाद भी पातीराम वापस नहीं आए। अवनीश ने पिता के लापता होने के संबंध में तहरीर दी थी।
पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। गुरुवार को अवनीश ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़े गए युवक सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों को जनपद शाहजहांपुर के रामगंगा क्षेत्र में लेकर गई। वहां जांच के बाद पुलिस पकड़े गए युवकों व लापता वृद्ध के मोबाइल नंबर की सीडीआर का मिलान कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा होगा।