फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police helpless in Karbala arson and vandalism

Farrukhabad News: कर्बला में आगजनी व तोड़फोड़ में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 15 Feb 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police helpless in Karbala arson and vandalism
फर्रुखाबाद। शहर के चिलसरा रोड स्थित कर्बला (नजफ) में 11 फरवरी की रात आगजनी व कब्रों में तोड़फोड़ की घटना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के दूसरे दिन घटना को अंजाम देने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही गई, मगर अब पुलिस आग की वजह बरातों में आतिशबाजी को मान रही है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खारबंदी नगला बजीर स्थित कर्बला में 11 फरवरी की रात आग लगने से ताजिया और कच्ची छत में लगी लकड़ी जलकर राख हो गई थी। यही नहीं रकाबगंज खुर्द निवासी कर्बला के सेक्रेटरी शारिब हुसैन रिजवी ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का जायजा लेकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। घटना की सूचना पर मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। अभी तक पुलिस किसी भी अराजकतत्व को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आग की वजह बरातों में चलने वाली आतिशबाजी लग रही है। तोड़फोड़ के बारे में बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed