{"_id":"6238c4f65354ba18505a5663","slug":"police-hatya-arresting-farrukhabad-news-knp686749876","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या में दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या में दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। किसान की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव हजियापुर निवासी किसान रामशरन यादव के खेत से उनके ही परिवार के चाचा इंस्पेक्टर सिंह चक रोड निकालना चाहते थे। इसके चलते दोनों पक्षों में कई माह से विवाद चल रहा था।
शनिवार को इंस्पेक्टर सिंह, नब्बी उर्फ नरवेश, शेषपाल यादव, ओमकार यादव, अतुल यादव, बृजेंद्र यादव व पांच अज्ञात लोग रामशरन यादव के घर पहुंचकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि रामशरन की हत्या में आरोपी इंस्पेक्टर सिंह व नब्बे उर्फ नरवेश यादव को सोमवार सुबह बरखेड़ा नहर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सोमवार को घटना स्थल वाले खेत पर ही रामशरन के शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। वहां पुलिस की सुरक्षा में पुत्र रजनेश ने शव का अंतिम संस्कार किया। सिपाहियों ने आरोपियों के जानवरों को पानी पिलाया और चारा भूसा डाला।