फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police

एक और खुलासा, बिना ड्यूटी किए ही सिपाही को दिया तीन साल तक वेतन

Mon, 06 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
police
फर्रुखाबाद। अभी साढ़े तीन साल तक एक सिपाही को बिना वेतन देने के मामले की जांच खत्म भी नहीं हो पाई है कि एक और मामला सामने आ गया है। इस दूसरे मामले में भी सिपाही को बिना ड्यूटी के तीन साल तक वेतन दिया गया। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कानपुर के थाना शिवराजपुर के कपूरपुर गांव निवासी सिपाही नरेश का वेतन साढ़े तीन वर्ष तक बिना ड्यूटी के निकलता रहा था। 14 दिसंबर 2019 को उसकी मौत के बाद विभाग को इसकी जानकारी हुई थी। इस मामले में एएसपी की जांच के बाद गणना के तत्कालीन प्रभारी कोमल यादव, कैश पटल के प्रभारी अशोक शुक्ला, मुंशी शाहिद को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक प्रेमचंद्र के खिलाफ सिपाहियों की चरित्र पंजिका में हेराफेरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसकी जांच चल रही है। इसके बाद जनवरी 2020 में जब पुलिस अफसरों ने प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली की फटकार लगाई, तो सिपाहियों के बारे में छानबीन की गई। उसमें पता चला कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जुबैर अहमद की संकिसा तीर्थ स्थल पर तैनाती है और वह भी बिना ड्यूटी के तीन वर्ष से वेतन निकाल रहा है। इस बीच सिपाही जुबैर का दीवान के पद पर प्रमोशन भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके प्रपत्र व चरित्र पंजिका भी भर दी गई। इस बीच उसका तबादला उन्नाव हो गया। मामला खुलने पर सिपाही जुबैर अहमद को तलाश किया गया, तो पता चला कि बिना अफसरों की जानकारी के 22 फरवरी को उसे उन्नाव के लिए रिलीव कर दिया गया।
इस मामले जानकारी होने पर तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक प्रेमचंद्र ने जनसूचना अधिकार के माध्यम से सिपाही जुबैर अहमद की तैनाती से लेकर लोकसभा व विधानसभा चुनाव के किस बूथ पर उसने ड्यूटी की है। उसको कब-कब पुलिस लाइन से कहां के लिए रवाना किया है। किसके आदेश से उसको जिला उन्नाव के लिए रिलीव किया है। इसके बारे में जानकारी मांगी है।
--
क्या कहते हैं जिम्मेदार
सिपाही जुबैर अहमद जिला उन्नाव के लिए तबादला होने पर रवाना कर दिया गया है। वह तीन वर्ष तक संकिसा के अलावा अन्य स्थानों पर तैनात रहा है। उसका पूरा डाटा गणना कार्यालय में है। जनसूचना से जो भी मांगा गया है वह अभी संज्ञान में नहीं है। सिपाही जुबैर के बिना ड्यूटी के वेतन निकलने के मामले में जांच कराई जाएगी। किश्वर अली, प्रतिसार निरीक्षक

--
सिपाही जुबैर अहमद के बिना ड्यूटी के वेतन निकलने के मामले की अभी उन्हें जानकारी नहीं है। प्रतिसार निरीक्षक से वह मामले की जानकारी कर जांच कराएंगे। इसमें जो दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अनिल मिश्रा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed