फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police

जीडी कार्यालय के सामने बनेगा एएसपी का आफिस

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
police
फर्रुखाबाद। पोलनेट(पुलिस संचार नेटवर्क) के एएसपी आफिस को खाली करवाए जाने के फरमान के बाद कानपुर जोन से आए सहायक अभियंता ने एसपी आफिस के पीछे भूमि का निरीक्षण किया। जीडी कार्यालय के सामने एएसपी कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर भूमि का चयन किया है। शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर उसको स्वीकृति के लिए शासन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पोलनेट ने पुलिस लाइन में अपने भवन को खाली करने को लेकर पत्राचार किया है। उस भवन में एएसपी और उनका आफिस चलता है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने कानपुर जोन के सहायक अभियंता अवनीश कुमार ने भवन को लेकर स्थलीय निरीक्षण कर भूमि के चयन के लिए पत्र लिखा था। शुक्रवार को सहायक अभियंता अवनीश कुमार एसपी से मिले।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी कक्ष के पीछे एएसपी के भवन के निर्माण को लेकर जगह दिखाई गई, लेकिन वह जगह कम निकली। इस पर एसपी कक्ष की दीवार के पीछे जीडी कार्यालय के सामने की भूमि का चयन किया गया। वहां लगे नीम के पेड़ को काटने के बाद वहां पर्याप्त जगह हो जाएगी। इस पर एएसपी के कक्ष व कार्यालय का निर्माण हो जाएगा। इस पर एसपी व एएसपी ने भी सहमति जताई। सहायक अभियंता ने भूमि की नाप जोख कर प्रस्ताव तैयार करवाया। इसको स्वीकृति के लिए शासन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed