फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police

पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनप्रतिनिधियों ने खड़े किए सवाल

Thu, 17 Oct 2019 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
police
एडीजी के सामने जनप्रतिनिधियों ने जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सट्टा का कारोबार तेजी से फैलने का आरोप लगाया और पुलिस उनसे वसूली कर रही है। सांसद के पीएस के साथ शहर कोतवाल ने अभद्रता की थी। एडीजी ने कायमगंज की मंडी चौकी इंचार्ज को हटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को एडीजी प्रेमप्रकाश ने जनप्रतिनिधियों को मिलने के लिए बुलाया था। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर उनसे मिले और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज व सांसद के भतीजे भाजपा नेता राहुल राजपूत ने शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे पर सांसद के पीएस अनूप मिश्रा से दशहरे के दिन अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। कायमगंज के विधायक अमर सिंह खटीक ने कोतवाल कायमगंज जयप्रकाश शर्मा पर नगर में सट्टा करवाए जाने का आरोप लगाया।
मंडी चौकी इंचार्ज श्वेता शर्मा पर मुकदमे में विरोधियों से साठगांठ कर खत्म करने की शिकायत की। इस पर एडीजी ने दरोगा श्वेता शर्मा को चौकी से हटाने के आदेश दिए।
शमसाबाद के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता विजय गुप्ता ने भी एसओ रामबाबू पर कई आरोप लगाए। भाजपा नेता व वकील बृजकिशोर मिश्रा ने जिले की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि यहां अधिकारी खुलेआम सट्टा करवा रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कानून व्यवस्था यहां पर चौपट है। पुलिस महिलाओं से जुड़े मामलों में भी मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। जनप्रतिनिधियों के आरोप सुनकर एडीजी प्रेम प्रकाश ने भरोसा दिया कि सभी मामलों में जांच कराई जाएगी। किसी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस लाइन की तेरह एकड़ जमीन पर बनवाई जाएगी बाउंड्रीवाल
फर्रुखाबाद। एडीजी प्रेम प्रकाश ने गुरुवार को पुलिस लाइन की तेरह एकड़ भूमि का निरीक्षण किया और बाउंड्रीवाल बनवाने के संबंध में प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए। उन्होंने लाइन की कैंटीन का निरीक्षण किया और सामान भी खरीदा। मेस का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी ने खाने की गुणवत्ता ठीक होने पर दो कर्मचारियों को पांच-पांच सौ रुपये का नगद इनाम दिया। उन्होंने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed